बीच सड़क महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, जयपुर में ट्रैफिक ड्यूटी पर हमला
जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को रोकना एक महिला कांस्टेबल को भारी पड़ गया। बाइक रोकने से गुस्साए युवक ने पहले तो बाइक से टक्कर मारने का प्रयास किया, फिर महिला कांस्टेबल के चेहरे पर मुक्का मार दिया।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में यातायात शाखा की महिला कांस्टेबल हरपति देवी ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि एक युवक बाइक को गलत दिशा में चला रहा था। उसे रोकने पर पहले उसने टक्कर मारने की कोशिश की। जब उसे समझाया गया तो उसने चेहरे पर मुक्का मार दिया।
राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
इस पर उनके साथ मौजूद कांस्टेबल कजोड़मल ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और बजाज नगर पुलिस को सौंप दिया। निवाई, टोंक निवासी आरोपी भरत यादव के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर