राजस्थान में बदला मौसम मिजाज, जल्दी पड़ेगी भीषण गर्मी
जयपुर|राजस्थान में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है और लोगों को अभी से तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। बाड़मेर के बाद फतेहपुर ऐसा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।श्रीगंगानगर, पिलानी और बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि होली और धुलंडी के आसपास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी।सीकर में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यहां अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक गर्मी सीकर जिले के फतेहपुर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर बाद चूरू, जयपुर और अलवर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और हल्की उमस भी महसूस की गई। जयपुर और बाड़मेर में रातें भी गर्म राजधानी जयपुर, बाड़मेर और फलोदी में रात के समय भी हल्की गर्मी बनी रही। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। फलोदी में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, बाड़मेर में 21.4 डिग्री और जयपुर में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मार्च में बढ़ेगी तपिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च महीने में गर्मी तेज रहने के आसार हैं। संभावना जताई गई है कि मार्च के तीसरे सप्ताह से कई शहरों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं, मार्च के पहले सप्ताह में ही अधिकांश शहरों का तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव