जासूसी कांड में नया मोड़: विशाल यादव 4 दिन की रिमांड पर, जांच के घेरे में उसके करीबी भी!
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाले विशाल यादव को आज (26 जून) को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने विशाल को 4 दिन की रिमांड पर भेजा है. एजेंसी इस मामले में कड़ी पूछताछ और पड़ताल कर रही है, ताकि इससे जुड़े नेटवर्क तक पहुंचा जा सके. दिल्ली के नौसेना भवन में अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) विशाल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान पुलिस की खुफिया विंग ने गिरफ्तार किया था. सीआईडी अब इस मामले में उसके ऑफिस के करीबी, रेवाड़ी (हरियाणा) में उसके गांव पुनसिका आदि पर भी पड़ताल कर सकती है. फिलहाल प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने पाक की खुफिया एजेंसी के लिए काम किया.
महिला हैंडलर को देता सूचना
एजेंसी के मुताबिक, विशाल महिला पाक हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध कराता था और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग अकाउंट में यूएसडीटी और सीधे अपने बैंक खातों में धनराशि प्राप्त कर रहा था. सीआईडी ने बुधवार (25 जून) को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत दबोचा है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी लीक कर रहा था जानकारी
संदिग्ध के मोबाइल फोन का फॉरेंसिक विश्लेषण किए जाने पर जो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, वे और भी गंभीर हैं उसके मोबाइल से मिली चैट और दस्तावेजों के अवलोकन से पता चला है कि विशाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान के दौरान भी नौसेना और अन्य रक्षा संबंधी गोपनीय सूचनाएं महिला पाक हैंडलर को उपलब्ध कराई थीं. यह दर्शाता है कि वह लंबे समय से इस जासूसी रैकेट का हिस्सा था.


बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार