रीवा के ऑफिस में शराब पीते बाबू का वीडियो वायरल
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्राशसनिक व्यवस्था की गरिमा पूरी तरह चरमराती हुई नजर आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर एसडीएम कार्यलय में तयनात एक क्लर्क परिसर के अंदर ही शराब पी रहा है. रिपोर्ट की माने तो यह घटना दफ्तर के समय के दौरान ही हुई है।
SDM अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे
बाबू सरकारी ऑफिस के केबिन में बैठकर कार्यलय के टाइम पर ही शराब पी रहा था. इसकी जानकारी अधिकारियों के दी गई. सूचना मिलने पर एसडीएम अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. जांच में जब इस बात की पुष्टि हो गई कि दफ़्तर परिसर के अंदर सचमुच शराब पी गई थी, तो SDM ने इस पर अपनी कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की।
सरकारी दफ़्तरों के कामकाज को लेकर उठने लगे सवाल
एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा कि सरकारी दफ़्तर में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और संबंधित कर्मचारी के ख़िलाफ़ सख़्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. और यह घोषणा की गई है कि रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक दफ़्तरों के कामकाज को लेकर भी सवाल उठने लगे।


बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त