वीरांगना यूनिट हुई सक्रिय — महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा कदम
बरेली : बरेली जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस ने नई पहल करते हुए महिला एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) कमांडो यूनिट का गठन किया है, जिसे वीरांगना यूनिट का नाम दिया गया है। बुधवार को बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना यूनिट का शुभारंभ किया। इसके बाद यह यूनिट जिले में सक्रिय हो गई है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के निर्देशन में वीरांगना यूनिट अपने काम को अंजाम देगी। उन्हीं के निर्देशन में वीरांगना यूनिट की महिला कमांडोज को प्रशिक्षित किया गया है।
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में महिला एसओजी वीरांगना यूनिट का गठन किया गया है। इसमें आठ महिला सिपाहियों को शामिल किया गया है। इन्हें विशेष रूप से वेपन्स हैंडलिंग, मार्शल आर्ट, सेल्फ डिफेंस, क्राइम एनालिसिस व सर्विलांस का प्रशिक्षण दिया गया है।
विशेष अभियानों में होगी सक्रिय भागीदारी
आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि महिला एसओजी यूनिट जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग व विशेष अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएगी। समय-समय पर जो विशेष अभियान चलाए जाते हैं, उनमें इनकी अहम भूमिका होगी।
वीरांगना यूनिट का यह है उद्देश्य
अंशिका वर्मा ने बताया कि वीरांगना यूनिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना का संचार करना, कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी, सशक्तिकरण के साथ-साथ प्रेरणा का माध्यम बनाना है। आगे चलकर इस टीम को और सशक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि महिलाएं आज हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
'वीरांगना यूनिट' जनपद की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी और यह साबित करेगी कि यदि अवसर मिले तो महिलाएं हर मोर्चे पर सफलता प्राप्त कर सकती हैं। आने वाले समय में इस यूनिट की भूमिका कानून-व्यवस्था की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।


आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
युद्ध के असर से यात्रा प्रभावित: मध्य प्रदेश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों में चिंता
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं