कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर यूनाइटेड फोरम का बड़ा ऐलान
भ्रामक प्रचार करने वाले संगठनों से सावधान रहने की अपील
जबलपुर। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लाइज संगठन के कार्यालय में क्रांति संयोजक वीकेएस परिहार की अध्यक्षता में एक संक्षिप्त बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से संविदा कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं एवं उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लाइज संगठन पेंशनर प्रकोष्ठ के आरएस परिहार, पूर्व क्षेत्र कंपनी संयोजक एसके पचौरी और आईके अग्रवाल ने वीकेएस परिहार का स्वागत किया।
संगठनात्मक एकता और भावी रणनीति पर जोर
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संगठन के सदस्य आदित्य चौबे, कृष्ण मोहन, राजकुमार पंथी, संतोष पुट्ठे, रवि सोनी, बृजमोहन विश्वकर्मा, महादेव विश्वकर्मा, राजू बैरागी और राकेश गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कर्मचारियों के हक के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता जताई।
भ्रामक प्रचार से सावधानी की अपील
पूर्व क्षेत्र कंपनी संयोजक एसके पचौरी ने अपने संबोधन में कहा कि यूनाइटेड फोरम सभी वर्गों के बिजली कर्मचारियों के कल्याण के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाइयों में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं और कई मामलों में विजय प्राप्त हुई है। श्री पचौरी ने आगाह किया कि कुछ अन्य संगठन यूनाइटेड फोरम की सफलताओं को अपना बताकर कर्मचारियों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से ऐसे संगठनों से सतर्क रहने और मूल संगठन की नीतियों पर विश्वास बनाए रखने की अपील की। संगठन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी हित में उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।


हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'