आधी रात की अनोखी तस्वीर: बाबा बागेश्वर ने लगाई मिठाई की आवाज़
छतरपुर: अपने अनोखे अंदाज और भक्तों की पर्ची निकालने के लिए मशहूर बाबा बागेश्वर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री अपनी शरारतों और पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. उनकी नटखट बाल हरकतें और कथा सुनाने की शैली को उनके चाहने वाले और भक्त गण खूब पसंद करते हैं. रविवार की आधी रात बाबा बागेश्वर अचानक से छतरपुर शहर की एक मिठाई की दुकान में पहुंच गए. सेठ की गद्दी पर बैठकर मिठाई खाने लगे और मिठाई बेचने लगे. बाबा बागेश्वर को दुकान में देख दुकानदार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है.
आधी रात मिठाई की दुकान में घुसे बाबा बागेश्वर
रविवार की देर रात बाबा धीरेंद्र शास्त्री जब एक छोटी सी मिठाई की दुकान में अचानक से पहुंच गये तो उस दुकान के मालिक की खुशी का ठिकाना न रहा. शहर के छत्रसाल चौराहे पर स्थित अशोक अग्रवाल की कंचन स्वीट्स दुकान पर जब अचानक बाबा पहुंचे तो दुकानदार दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था.
गद्दी पर बैठ बागेश्वर सरकार ने दुकान चलाई
इसके बाद उन्होंने मिठाई खाना शुरू कर दिया. पहले छेना के रसगुल्ले चखे फिर रसमलाई खाई. दुकान मालिक के बेटे को गले लगाकर बाबा बागेश्वर ने आशीर्वाद दिया. गद्दी पर बैठकर मिठाई बेचने के अंदाज में धीरेंद्र शास्त्री आवाज लगाते रहे- "बर्फी ले लो पेड़ा ले लो, लड्डू ले लो अपने मन के भाव" यह कोई पहली बार नहीं है, जब बाबा बागेश्वर किसी दुकान या भक्त पास खुद से चले गए हैं. उनका सरल अंदाज हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. इससे पहले वे समोसा खाने और चाट का स्वाद लेने दुकान पर चले गए थे.
क्या बोला दुकानदार
दुकानदार अशोक अग्रवाल ने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा बागेश्वर ने हमारी दुकान में आकर मिठाई खाई. मेरी गद्दी पर बैठकर हमे धन्य कर गए, जिनसे लोग मिलने के लिए तरसते हैं वह स्वयं मेरी छोटी सी दुकान पर अचानक आधी रात को आ गए. यह मेरे और परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है. मेरा परिवार और दुकान बाबा के चरण पड़ने से धन्य हो गया."


अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ
सियासत में ‘जय-वीरू’ पर कटाक्ष, T. S. Singh Deo का बड़ा बयान
उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
‘मामा’ शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन खास, परिवार के साथ सादगी से मनाया
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता