थकी आंखें और सफेद दाढ़ी...कोहली के लुक पर फैंस की चिंता
नई दिल्ली : यह कहावत कहीं न कहीं विराट कोहली पर फिट बैठती है। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके किंग कोहली इन दिनों लंदन में हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें उनका लुक देखकर प्रशंसकों की आखें चौंधिया गईं।
'सफेद दाढ़ी और थकी हुई आंखें..'
दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें सफेद दाढ़ी और थकी हुई आखों के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कैप और एक स्वैटशर्ट पहन रखी है। प्रशंसकों ने उनकी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। एक प्रशंसक ने कहा, 'सफेद दाढ़ी, मंद पड़ती आग और थकी हुई आखें। जी हां, ये विराट कोहली हैं, लंदन से अपनी ताजा तस्वीर में। राजा ने अपनी तलवार रखनी शुरू कर दी है। हम शायद उस अंत तक पहुंच गए हैं जिसे हम कभी देखना ही नहीं चाहते थे।'
'दाढ़ी का रंग...'
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले पर बात की थी। लंदन में आठ जुलाई को युवराज सिंह द्वारा आयोजित चैरिटी कार्यक्रम में कोहली ने कहा कि उनकी उम्र ने इस फैसले में बड़ी भूमिका निभाई है। कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी को काला रंग दिया था। आप जानते हैं कि यह वो समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को रंग रहे हैं, तो आपको पता है कि यह आराम करने का समय है।'


छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद