यह IPO खुलने से पहले GMP में मचा रहा धूम
नई दिल्ली। लाउंज और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ अभी खुला नहीं है लेकिन ग्रे मार्केट प्रीमियम में यह धूम मचा रहा है। इसका प्रीमियम 92 रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी का आईपीओ 7 जुलाई को ओपन होगा।
एयरपोर्ट्स पर लाउंज और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ ग्रे मार्केट में फिलहाल 8.36 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। इस कंपनी के आईपीओ पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। IPO के जरिए कंपनी 2 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी।
IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिखी तेजी
ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड का IPO सोमवार 7 जुलाई 2025 को ओपन होगा और 9 जुलाई को बंद होगा। खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसकी पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। प्राइस बैंड से यह 92 रुपये अधिक पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि, यह तो लिस्टिंग पर ही पता चलेगा कि इसकी लिस्टिंग कैसी होती है।
Travel Food Services Limited IPO का प्राइस बैंड क्या है?
ट्रैवल फूड सर्विसेज का आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा। इसकी संभावित लिस्टिंग सोमवार, 14 जुलाई, 2025 तय की गई है। Travel Food Services Limited IPO का प्राइस बैंड ₹1045 से ₹1100 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। बिडिंग के लिए 13 शेयरों की लॉट साइज निर्धारित है।
क्या करती है कंपनी
ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड एयरपोर्ट पर फूड रेस्टोरेंट और लाउंज की सर्विस मुहैया कराती है। यह मलेशिया और हांगकांग में ऑपरेट करती है। भारत में बड़े एयरपोर्ट्स के अलावा यह बड़े हाईवे पर भी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चलाती है।


अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ
सियासत में ‘जय-वीरू’ पर कटाक्ष, T. S. Singh Deo का बड़ा बयान
उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
‘मामा’ शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन खास, परिवार के साथ सादगी से मनाया
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता