परीक्षा के दबाव के बीच छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, हॉस्टल में मिला शव
भरतपुर|शहर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा से दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। घटना हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास की है, जहां 16 वर्षीय पंकज पिछले दो वर्षों से रहकर पढ़ाई कर रहा था। आज सवेरे करीब 6:30 बजे छात्रावास का चौकीदार उसे नाश्ते के लिए जगाने पहुंचा, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पंकज का शव पंखे से लटका मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।छात्रावास अधीक्षक गौरव सारस्वत के अनुसार पंकज रुदावल थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव का रहने वाला था। वह रविवार को ही अपने गांव से छात्रावास लौटा था। रविवार शाम 8 बजे उसने भोजन किया और रात करीब 10 बजे तक पढ़ाई करता देखा गया। 12 फरवरी से उसकी 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं।जिस हॉल में पंकज रहता था, वहां कुल 14 छात्र रहते हैं। उसके साथ उसका चाचा का बेटा सुनील भी रहता था लेकिन रविवार होने के कारण अधिकांश छात्र अपने दोस्तों के कमरों में चले गए थे। सुनील भी दूसरे कमरे में सो रहा था। पंकज ने उसे कहा था कि वह अकेले ही सोएगा। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। अधीक्षक ने बताया कि पंकज शांत स्वभाव का और पढ़ाई में अच्छा छात्र था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा