छिंदवाड़ा पुलिस की सख्ती और चेकिंग से दुर्घटनाओं ,मौतों में कमी
छिंदवाड़ा: पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, यातायात पुलिस एवं थाना छिंदवाड़ा की संयुक्त टीम द्वारा शहर के चार प्रमुख नाकों पर विशेष चेकिंग व्यवस्था लगाई गई।
इस अभियान के परिणामस्वरूप अप्रैल से जुलाई माह के बीच की तुलनात्मक अवधि (वर्ष 2024 बनाम वर्ष 2025) में दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से कमी दर्ज की गई है।
मुख्य उपलब्धियां (तुलनात्मक आँकड़े):
कुल सड़क दुर्घटनाएँ – वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में 10% से अधिक कमी।
घायलों की संख्या – औसतन 20% से अधिक कमी।
मृतकों की संख्या – कई थाना क्षेत्रों में 30% तक कमी, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
इन सकारात्मक परिणामों से यह सिद्ध होता है कि जिला छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा अपनाई गई रणनीति प्रभावी रही है। नियमित नाके की चेकिंग, हेलमेट व सीटबेल्ट की जांच, वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी एवं जागरूकता अभियानों के चलते दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।
जिला पुलिस का संकल्प:
जिला छिंदवाड़ा पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव