शॉकिंग मामला उदयपुर से, सुसाइड और मर्डर में समाप्त हुआ पूरा परिवार
उदयपुर | राजस्थान के उदयपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पहले एक युवक ने अपनी पत्नी के सुसाइड के बाद 7 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। वहीं सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें इस वारदात के पीछे की वजह लिखी हुई है।
मामला उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र का
दरअसल, यह पूरा मामला उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार शाम 7 बजे मसारो की ओवरी गांव में शारदा (27) का शव फर्श पर पड़ा मिला। वहीं उसके पति अमरा मीणा और बेटे हिमांशु उर्फ हेमू (7) फंदे से लटके मिले। पुलिस और आसपास के लोगों ने किसी तरह शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। वहीं इस शॉकिंग घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
सुसाइड और मर्डर के पीछे का दर्द
मामले की जांच कर रहे डीएसपी राजीव राहर ने बताया कि फिलहाल अमरा मीणा की पत्नी के सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस लगातार मामले की जांच की जा रही है। वहीं पति के पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा-मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं, इसमें मेरे परिवार की कोई किसी तरह की गलती नहीं है। मेरे हेमू (बेटा) की मम्मी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसलिए अब हम दोनों भी मरने जा रहे हैं। कोई मेरे माता-पिता को परेशान नहीं करे।
पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था
बता दें कि मृतक एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। पड़ोसियों से पूछताछ में ऐसी कोई वजह सामने नहीं आई है, जिसकी वजह से वह इतना बड़ा कदम उठा सके। वहीं उसके मोबाइल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ताकि किसी तरह कोई सुराग या वजह का पता लग सके।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर