Shahdol पुलिस की बड़ी कामयाबी: लूट और चाकूबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
शहडोल। शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सिंहपुर में वारदात के बाद बिजुरी थाना क्षेत्र में एक और लूट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन समय रहते सक्रिय हुई पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र के बमुरा तिराहा के पास संजय कोल पिता बंशी कोल (27) नामक युवक से तीन बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। पीड़ित ने बताया कि वह शहडोल से अपने गांव सामतपुर लौट रहा था, तभी रात में बमुरा तिराहा के पास तीन लोग सड़क पर खड़े नजर आए। रास्ता रुका हुआ देख संजय ने बाइक रोकी, उसी दौरान आरोपियों ने उसे धमकाकर बाइक छीन ली और फरार हो गए। बाइक लूट के बाद आरोपी अनूपपुर जिले के बिजुरी पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को चाकू दिखाकर लूट की दूसरी घटना को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए बिजुरी पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने पहले सिंहपुर में बाइक लूट की और फिर बिजुरी में लूटपाट और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जिस बाइक पर सवार थे, वह पीड़ित संजय कोल की ही थी, जिसे उन्होंने सिंहपुर से लूटा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूट और हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शहडोल जिले के सिंहपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर