विवाद बढ़ते ही कैलाश विजयवर्गीय के घर की सुरक्षा कड़ी
भोपाल| मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के औकात वाले बयान के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कैलाश विजवर्गीय के निवास और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कैलाश निवास तक जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है.
प्रदेशभर में पुतला दहन का ऐलान
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा के अंदर पुतला दहन वाले बयान के बाद कांग्रेस ने आज दोपहर 12 बजे से प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है. कांग्रेस ने घोषणा की है कि वो एक हजार से ज्यादा ब्लॉक में कैलाश विजवर्गीय का पुतला दहन करेगी. किसी भी उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए भोपाल में पुलिस और प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर है. इसलिए कैबिनेट मंत्री के निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
अपने बयान के लिए मंत्री जता चुके हैं अफसोस
इसके पहले विधानसभा में अपने बयान के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अफसोस जता चुके हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा में अपने व्यवहार से दुखी हूं. वहीं कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी खेद जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जान अनजाने कैलाश विजवर्गीय के मुंह से जो शब्द निकले हैं. उसके लिए मैं माफी मांगता हूं.
अदाणी का नाम लेने पर हुई थी बहस
मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई. चर्चा के करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार और अदाणी के बीच समझौते का मुद्दा सदन में उठाया. उमंग सिंघार ने कहा कि अदाणी को बिजली खरीदने के नाम पर आने वाले 25 सालों के लिए 1 लाख से सवा लाख करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. इसके बाद दोनों नेताओं में जबरदस्त बहस हो गई. इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को औकात में रहने की बात कह दी.


दिल को झकझोर देने वाला केस: Dhar में नवजात की लाश बरामद
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी