उधारी के पैसे मांगना पड़ा महंगा, रिटायर्ड फौजी का अपहरण कर की गई मारपीट, मामला दर्ज
जयपुर: मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने पर सेना के एक रिटायर्ड जवान के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पवनपुरी निवासी भंवर सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे सात जुलाई को मिलने के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया और हथियार दिखाकर धमकाया।
मामले में पुलिस ने भंवर सिंह कोटवाद, भंवर सिंह, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित भंवर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसने भंवर सिंह कोटवाद को निजी काम के लिए उधार में पैसे दिए थे। जब भी वह पैसे वापस मांगता, आरोपी उसे टालते रहते थे। इसी बीच सात जुलाई को आरोपी पक्ष ने फोन कर उसे मिलने के बहाने बुलाया।
रास्ते में मारपीट भी की
जैसे ही वह तय जगह पहुंचा, आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और अपहरण कर लिया। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाया और थाने पहुंचा।
पीड़ित ने लगाया ये आरोप
पीड़ित का आरोप है कि उसने इस मामले की जानकारी कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी दी। कई बार गुहार लगाने के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल है।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके।


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर