रथ यात्रा में करंट से 2 की मौत, विभाग पर गिरी गाज, मुआवजे का ऐलान
अलवर: लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बीचगावा गांव में बुधवार सुबह कांवड़ रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे भक्तों का रथ हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे 32 कांवड़िए घायल हो गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद JEN व हैल्पर सस्पेंड
इस हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (JEN) दिनेश और टेक्निकल हेल्पर सोनू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही लाइनमैन को लाइन हाजिर कर दिया गया। मृतकों के परिजनों को विद्युत निगम की ओर से 5 लाख रुपये और सरकारी योजना के तहत 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। मृतकों की पहचान सुरेश चंद्र प्रजापत (35) और गोपाल प्रजापत (22) के रूप में हुई है। मृतक एक ही गांव के निवासी थे।
हादसा उस समय हुआ जब कांवड़ यात्रा गांव में प्रवेश कर रही थी और ग्रामीण उत्साहपूर्वक स्वागत की तैयारी कर रहे थे। रथ के बिजली के तारों से छूने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कई कांवड़िए गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत गढ़ी सवाईराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर घायलों- पूजा देवी, राहुल, मदनलाल, राधेश्याम, रजनी, दक्ष, सीमा और विरमा को अलवर रेफर किया गया।


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर