राजस्थान का मौसम अपडेट: 21 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
जयपुर: मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में इस बार बारिश का दौर जारी है। कल रविवार 5 अक्टूबर से बारिश का दौर और ज्यादा तेज होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को राजस्थान के सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। आज शनिवार 4 अक्टूबर को राजस्थान के 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का दौर पिछले तीन दिन से जारी है और अगले तीन दिन तक जारी रहना बताया जा रहा है।
जानिए आज किन जिलों में होने वाली है बारिश?
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज शनिवार 4 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश की संभावना वाले ज्यादातर जिले पूर्वी राजस्थान के हैं, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जोधपुर में भी बारिश का अलर्ट है। जिन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर और पाली जिले शामिल है।
तीन दिन और चलेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राजस्थान सहित कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले चार दिन तक और रहने वाला है। यानी आज शनिवार, कल रविवार, परसों सोमवार और उसके अगले दिन मंगलवार तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
तापमान डाउन, रात में सर्दी का अहसास
आश्विन महीना गर्मी का है, लेकिन मौसम बदलने के कारण रात्रि के समय सर्दी का अहसास होने लगा है। दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है और रात्रि का पारा भी डाउन हुआ है। शनिवार को सभी जिलों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान गंगानगर जिले में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। बीकानेर में 36.7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस और लूणकरणसर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। कल और परसों तापमान में और गिरावट आने वाली है।


वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन मशीन बंद, कैंसर मरीज परेशान
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
90 प्रतिशत किसान कर्ज में, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
गांव में हंगामा: गाय चोरी के प्रयास पर चोरों ने ग्रामीणों पर बोतलें फेंकी
सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
जेल से छूटे आरोपी पर हैवानियत का आरोप, दमोह में सिर कुचलकर हत्या