राजस्थान का लाल एमपी में शहीद: सीकर के CISF जवान सुरेश कुमार महरिया छिंदवाड़ा में 60 फीट गहरी खाई में गिरे
सीकर: श्रीमाधोपुर में खंडेला क्षेत्र के जाजोद थाना क्षेत्र निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान सुरेश कुमार महरिया (38) का मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में निधन हो गया। गुरुवार शाम को छिंदवाड़ा के तामिया से परासिया के बीच यह हादसा हुआ।
बता दें कि सुरेश कुमार के कांसरड़ा की ढाणी दीपावाली के निवासी थे। वे परासिया में सीआईएसएफ यूनिट में तैनात थे। गुरुवार को लहगडुआ-अंखावाड़ी के पास गाड़ी से उतरकर वे टॉयलेट के लिए पहाड़ी की ओर गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरे।
रस्सी के सहारे बाहर निकाला
साथी जवानों ने तुरंत डायल 100 पर फोन किया। परासिया पुलिस का स्टॉफ मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मी खाई में उतरे और रस्सी के सहारे जवान को बाहर निकाला। सुरेश के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें 108 एंबुलेंस से परासिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आज होगा अंतिम संस्कार
जवान के रिश्तेदार गोमावाली निवासी सुरेंद्र भावरिया ने बताया कि सुरेश की पार्थिव देह शनिवार को दोपहर 12 बजे श्रीमाधोपुर के जालपाली पुलिस थाने पहुंचेगी। वहां से तिरंगे के साथ शहीद जवान की अंतिम यात्रा पैतृक गांव तक निकाली जाएगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb