राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को दी अंतरिम जमानत की अवधि में बढ़ोतरी
जयपुर : गुजरात और राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 86 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बार फिर राहत प्रदान की है। 8 अगस्त को दायर अपील पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश दिया है।
सुनवाई के दौरान आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने हालिया मेडिकल रिपोर्ट्स कोर्ट के समक्ष पेश कीं। इन रिपोर्ट्स में हृदय संबंधी गंभीर समस्या का उल्लेख है। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने भी इसी आधार पर उसकी अंतरिम जमानत को 29 अगस्त तक बढ़ा दिया था।
गुजरात हाईकोर्ट के आदेश में सामने आया कि आसाराम का ट्रोपोनिन लेवल बहुत अधिक है, जो हृदय रोग का गंभीर संकेत है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत क्रिटिकल है और फिलहाल वह इंदौर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश दिनेश मेहता और विनीत कुमार माथुर ने आदेश दिया है कि अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया जाए। इस पैनल में दो कार्डियोलॉजिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। टीम आसाराम की हृदय और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी