राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की बल्ले-बल्ले! एक साथ मिले 7 नए न्यायाधीश, बना नया रिकॉर्ड
जयपुर/जोधपुर: केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई, जिनमें संदीप तनेजा को स्थाई न्यायाधीश और छह अन्य को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है।
मुख्य न्यायाधीश श्रीराम कल्पाती राजेन्द्रन बुधवार सुबह नौ बजे जोधपुर स्थित प्रधान पीठ में नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद यहां न्यायाधीशों की संख्या 43 हो जाएगी, जो राजस्थान हाईकोर्ट में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
संदीप तनेजा स्थायी न्यायाधीश नियुक्त
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इन न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके अनुसार राष्ट्रपति ने वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता संदीप तनेजा को राजस्थान हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है, जबकि बलजिंदर सिंह संधू, बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित, रवि चिरानिया, अनुरूप सिंघी और संगीता शर्मा को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।
संगीता शर्मा जिला जज कैडर की अधिकारी
इनमें से 6 अधिवक्ता कोटे से हैं, जबकि संगीता शर्मा जिला जज कैडर की अधिकारी हैं। संगीता शर्मा स्वतंत्रता सैनानी रामकरण जोशी की नवासी हैं। अधिवक्ता कोटे से न्यायाधीश बनने वालों में से चार जयपुर तथा दो प्रधान पीठ-जोधपुर में वकालत कर रहे हैं।
इस साल अब तक राजस्थान हाईकोर्ट में कुल पंद्रह न्यायाधीश की नियुक्ति हुई है। शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 43 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 50 है। पहली बार हाईकोर्ट में चालीस से ज्यादा न्यायाधीश होंगे।


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर