R Ashwin ने Rishabh Pant को बताया 'पाकिस्तान का इंजमाम'
नई दिल्ली। सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लीड्स में पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम की पांच विकेट से हार का विस्तृत विश्लेषण किया।
उन्होंने कहा कि भारत को अधिक समय बल्लेबाजी करने पर ध्यान देना चाहिए और ऋषभ पंत को मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के 'औसत' आक्रमण के खिलाफ अपने शतकों को दोहरे शतकों में बदलना चाहिए।
रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को दी बड़े काम की सलाह
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि एक चीज जिस पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी ध्यान दे सकती है, वह यह है कि क्या आप हर पारी में बल्लेबाजी का समय बढ़ा सकते हैं- रनों के हिसाब से नहीं। इंग्लैंड के क्षेत्ररक्षण के समय को बढ़ाएं और उन्हें मैदान पर रखने के समय को भी बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहूंगा घबराएं नहीं और बहुत अधिक बदलाव नहीं करें। भारत अगले टेस्ट में सीरीज बराबर कर सकता है। लेकिन अगर हम इंग्लैंड की रणनीति को नहीं समझते हैं तो यह सीरीज बहुत जल्दी हमारे से दूर जा सकती है।
ऋषभ पंत की पाकिस्तान के पूर्व कप्तान से हुई तुलना
पंत के मैच में दो शतक की प्रशंसा करते हुए अश्विन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी से उनकी तुलना करना उचित नहीं है, क्योंकि धौनी ने कभी भी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि रिषभ पंत की तुलना विराट कोहली जैसे खिलाडि़यों से की जानी चाहिएज। वह एक मुख्य बल्लेबाज है क्योंकि उनके पास बहुत समय है।
अश्विन ने पंत की गेंद को चुनकर मारने की क्षमता की तुलना पाकिस्तान के महान बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक से की। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष बल्लेबाजों में गेंद को जल्दी से जल्दी चुनने की क्षमता होती है। वे लाइन को जल्दी से पहचान लेते हैं, लेंथ को जल्दी से पहचान लेते हैं और वे शानदार पोजीशन में आ जाते हैं। ऋषभ पंत उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके पास यह विशेष कौशल है।


महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
बीकानेर कोर्ट परिसर खाली कराया गया, बम धमकी के बाद छानबीन
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
होली के दिन रायपुर ग्रामीण में हिंसा, तीन मर्डर और तिल्दा में चाकूबाजी