पुलिस ने सुलझाया फलासिया मर्डर केस, चार लोग चढ़े हत्थे
उदयपुर : उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में 7 अगस्त को हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में शामिल चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अश्विन ने पूछताछ में बदले की भावना से हत्या करने की बात स्वीकार की है।
अश्विन ने बताया कि मार्च महीने में वह खेत के रास्ते से फलासिया आ रहा था, तभी रास्ते में शराब के नशे में रमेश और दीपक उससे भिड़ गए और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की। इस घटना से आहत होकर उसने बदला लेने का मन बना लिया और कई महीनों तक मौके की तलाश करता रहा।
7 अगस्त को अश्विन फलासिया बाजार में सामान लेने आया, जहां उसकी नजर रमेश पर पड़ी। पुरानी रंजिश का बदला लेने के इरादे से उसने तुरंत अपने दोस्तों और परिचितों को बुला लिया। कुछ ही देर में उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए और रमेश को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच दीपक वहां आकर बीचबचाव करने लगा लेकिन विवाद बढ़ गया।
लड़ाई के दौरान अश्विन के साथ मौजूद एक नाबालिग ने अचानक चाकू निकालकर दीपक के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपक मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश देकर चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया और पांच नाबालिगों को डिटेन किया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस चाकू बरामदगी, घटना स्थल की पुष्टि और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रही है।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर