कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, कोहरे से नहीं मिली राहत
लखनऊ|मोदीपुरम क्षेत्र में फरवरी की शुरुआत के बावजूद ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और करीब 11 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए। इससे तापमान में गिरावट बनी रही और दिनभर ठंड का एहसास रहा। बीते एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
दिन निकलते ही मुठभेड़, मोती कारोबारी के घर डकैती के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
पहाड़ों की बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आगामी दो दिनों तक कोहरा बना रहेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे मौसम में सतर्कता बरतना जरूरी है।
अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे लोग
बढ़ती ठंड के चलते लोग सुबह-शाम अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी पारस सोम की उम्र पर आज अदालत में अहम सुनवाई, नाबालिग होने का किया दावा
कोहरे से बढ़ रही हैं ये परेशानियां
-घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे कई समस्याएं सामने आ रही हैं।
-सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
-ट्रेन और उड़ानों में देरी
-सांस लेने में तकलीफ, दमा और एलर्जी की समस्या
-आंखों में जलन और पानी आना
-हृदय व फेफड़ों के मरीजों को ज्यादा परेशानी
-सर्दी, खांसी और जोड़ों के दर्द में बढ़ोतरी
-घने कोहरे के दौरान कई स्थानों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह जाती है, जिससे वाहन चलाना खतरनाक हो जाता है।


छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद