पाली में भीषण सड़क हादसा, जीप-कार की भिड़ंत में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 6 घायल जोधपुर रेफर
पाली। राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 6 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा के निकट हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात को एक जीप व कार में हुई भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। लग्जरी जीप में सवार चांदन निवासी श्रवण सिंह राजपूत, मालाना जैसलमेर दान सिंह राजपूत, जेठाराम सेन, मूलाराम सेन, मोतीराम सेन, सवाईराम जीप में सवार होकर माउंट आबू से वापस लौट थे, तभी पाली के निकट खारड़ा के पास जीप को ओवरटेक करते हुए पास में चल रही कार को टक्कर मार दी।
6 लोग गंभीर हालत में जोधपुर रेफर
कार में सवार गुजरात निवासी धर्मेन्द्र सिंह व युवराज घायल हो गए। जीप में सवार मोती राम, सवाई राम, मूला राम और श्रवण सिंह व कार में सवार धर्मेन्द्र व युवराज को रोहट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया।
आज होगा पोस्टमार्टम
हादसे में जेठा राम और दान सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को रोहट के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा और परिजनों को सौंपे जाएंगे।


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर