Opening Bell: निवेशकों को झटका, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 121.55 अंक गिरकर 83,320.95 पर और निफ्टी 37.15 अंक गिरकर 25,424.15 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05 अंक पर रहा। थोड़ी देर के बाद फिर से बाजार लाल निशान पर कारोबार करने लगा।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। हालांकि टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बाजार में पैसे डाले थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 321.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,853.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
सेवा और समर्पण की कहानी, उज्जैन की कांता गोयल ने दिया नया जीवन
प. एशिया में संघर्ष से ऊर्जा स्टॉक और आपूर्ति पर चिंताजनक स्थिति
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल