यूपी में अब हर बच्चे की पढ़ाई पर होगी डिजिटल नजर!
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर करने के लिए अब एक नया डिजिटल तरीका तैयार किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा की ओर से निपुण ऐप को अपग्रेड कर दिया गया है।
अब हर शिक्षक को अपनी कक्षा के हर हफ्ते कम से कम पांच बच्चों का मूल्यांकन निपुण ऐप के जरिये करना होगा। इससे शिक्षकों, अभिभावकों और शैक्षिक अधिकारियों को बच्चों के पढ़ाई के स्तर की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी।
मूल्यांकन के लिए कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विषयवार प्रश्न बैंक बनाया गया है, जिसमें बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता को आंकने के लिए प्रश्न शामिल हैं। ऐप में शिक्षक, पर्यवेक्षक और मास्टर ट्रेनर शामिल किए गए हैं।
इसमें हर बच्चे के लिए अलग-अलग रेंडम आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे और उसके प्रदर्शन के आधार पर तुरंत सहयोग भी किया जाएगा। शिक्षकों को ऐप पर 25 सप्ताह की शिक्षण योजना के मुताबिक मूल्यांकन करना होगा। वहीं, एआरपी, डायट मेंटर्स और स्टेट रिसोर्स ग्रुप को 10 से 30 स्कूलों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करना होगा। इन निरीक्षणों के दौरान कक्षा एक और दो के 40 फीसदी, कक्षा तीन से पांच के 30 फीसदी और कक्षा छह और आठ के 20 फीसदी बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा।
निपुण ऐप रविवार और छुट्टियों पर बंद रहेगा और एक बार दो विद्यालयों का मूल्यांकन होने के बाद लाक हो जाएगा। पर्यवेक्षण के बाद शिक्षकों को जरूरी फीडबैक और रिमेडियल प्लान देना भी अनिवार्य किया गया है। ऐप का डाटा बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठकों में समीक्षा का आधार बनेगा।
स्कूल खुलने के साथ ही राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने सभी बीएसए और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर से सभी संबंधितों को ऐप का इस्तेमाल सुनिश्चित कराएं। ऐप का यूजर मैनुअल भी जारी कर दिया गया है।


आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
युद्ध के असर से यात्रा प्रभावित: मध्य प्रदेश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों में चिंता
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं