प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे एनसीसी शिक्षक पंकज चौधरी का सम्मान
उमरानाला/छिंदवाड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरानाला में एनसीसी शिक्षक पंकज कुमार चौधरी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। चौधरी ने हाल ही में एनसीसी द्वारा आयोजित एएनओ पीआरसीएन कोर्स को अफसर प्रशिक्षण संस्थान, कामठी (नागपुर) से सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें गर्व का प्रतीक बताते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया। एनसीसी कैडेट्स ने अपने प्रशिक्षक को सैल्यूट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात विद्यालय प्राचार्य राजीव साठे, वरिष्ठ शिक्षक टी.एस. सिरसाम, पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगदीश जायसवाल, शिक्षा समिति सदस्य पंच चंचलेश चौधरी एवं शाला नायक ने पंकज चौधरी को पुष्पगुच्छ, शाल व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शिक्षक जितेश डिगरसे, रविकांत पहाड़े, स्वप्निल आसेर, चैतराम धारे, दिनेश यादव, रामकिशोर बावने, अंकित धारे, रमीज खान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिनव श्रीवास्तव ने किया।
विद्यालय परिवार ने शिक्षक चौधरी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत