कातिल का पर्दाफाश: कैसे डीसीपी ने सुरागों को जोड़ा, जानिए पूरी कहानी
इंदौर । इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई से लापता थे। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है। राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित ओसरा हिल्स की गहरी खाई से मिला था। शव मिलने के बाद से ही पत्नी सोनम रघुवंशी लापता थी, जिससे मामले को लेकर कई संदेह गहराते गए।
गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई सोनम
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोनम को गाजीपुर के नंदबाग इलाके के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है। देर रात पुलिस को सोनम की लोकेशन की सूचना मिली थी। सोनम ने अपने भाई को फोन किया था, जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला।
इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन
शिलांग और इंदौर पुलिस के बीच 36 घंटे तक चला ज्वाइंट ऑपरेशन सफल रहा। इस दौरान विशाल चौहान, राज कुशवाहा और आकाश राजपूत नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी विक्की रघुवंशी अभी भी फरार है।
सोहरा थाने में दर्ज है केस
राजा रघुवंशी की हत्या का केस मेघालय के सोहरा थाने में दर्ज किया गया है। मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी और मेघालय के डीजीपी लगातार संपर्क में थे। अब शिलांग पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है, जहां वह सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ करेगी। इस बीच, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने दावा किया है कि उनकी बेटी बेगुनाह है और उसे फंसाया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।


वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
हाई कोर्ट बनाम लोअर कोर्ट: 21 साल पुराने हत्याकांड में अमित जोगी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का रुख अहम।
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला