इंदौर में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: सीएम मोहन यादव उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, जानें पूरी जानकारी
MP News: इंदौर में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन प्रदेश को तकनीक, नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कॉन्क्लेव में राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी. इस दौरान राज्य सरकार अपने टेक्नोलॉजी फर्स्ट इकोनॉमी विजन को भी प्रदर्शित करेगी.
सीएम करेंगे उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे. कॉन्क्लेव में एमपीएसईडीसी के अंतर्गत नई इकाइयों का उद्घाटन और नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया जाएगा. इसके साथ ही कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025 का मसौदा भी प्रस्तुत किया जाएगा.
इस नीति का उद्देश्य उज्जैन को भारत के उभरते अंतरिक्ष नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिससे उसकी समृद्ध खगोलीय विरासत को आधुनिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से जोड़ा जा सके.


त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार
ग्रैंड मोसल्ला में उमड़ा जनसैलाब, खामेनेई को अंतिम विदाई
अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ
सियासत में ‘जय-वीरू’ पर कटाक्ष, T. S. Singh Deo का बड़ा बयान
उपग्रह तकनीक से होगा मकानों का सर्वे, डिजिटल जनगणना के लिए चार टूल जारी
Nitish Kumar की सियासी पलटी की कहानी, मोदी के नाम पर दूर फिर भाजपा के साथ
‘मामा’ शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन खास, परिवार के साथ सादगी से मनाया
नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर