छिंदवाड़ा में धड़ल्ले से चला रहे ऑनलाइन सट्टा सूदखोर पांडे जी
छिंदवाड़ा। जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाज़ी का नेटवर्क धड़ल्ले से सक्रिय है, लेकिन पुलिस अभी तक बेखबर है। “radheexch.xyz” जैसी वेबसाइट के ज़रिये पंटरों को आईडी उपलब्ध कराई जा रही है और रोज़ाना लाखों रुपये का सट्टा खेला जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस नेटवर्क को एक कथित “पांडे जी” चला रहे हैं, जिन्हें सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं का समर्थन प्राप्त है। आरोप है कि पांडे जी न केवल सट्टेबाज़ी में, बल्कि शराब और सूदखोरी (ब्याज पर पैसे देने) जैसे अवैध कामों में भी शामिल हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
नेटवर्क का फैलाव और खतरे
सूत्र बताते हैं कि यह सट्टा नेटवर्क छिंदवाड़ा से निकलकर आसपास के जिलों तक फैला हुआ है। कई लोग भारी कर्ज में डूब गए हैं और मानसिक दबाव के कारण आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने की कगार पर पहुंच गए हैं।
जनता में रोष, कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस नेटवर्क की तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि नेताओं के संरक्षण में चल रहे ऐसे गोरखधंधे न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि समाज को भी बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।


राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा