मोहखेड़: ईश्वरीय इंटरनेशनल स्कूल में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मोहखेड़/छिंदवाड़ा। ईश्वरीय इंटरनेशनल स्कूल में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए स्कूल की कई कीमती सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया। स्कूल संचालक हरीश साहू ने बताया कि चोरी की इस घटना में चोर स्कूल से 1 एलईडी टीवी, 1 सीसीटीवी कैमरा, बड़ी साउंड मशीन, 2 माइक, 1 कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, 1 आरओ वाटर प्यूरीफायर, 1 इंडक्शन कुकर, फिटिंग का सामान और एक पानी की मोटर चुरा ले गए।
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज़ कर दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत