फीफा विश्वकप में शायद ही नजर आयेंगे मेसी
अर्जेटीना के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले फीफा विश्वकप में खेलना चाहते है पर ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। मेसी की कप्तानी में ही टीम ने चार साल पहले 2022 में विश्व कप जीता था। कई फुटबॉल प्रशंसक चाहते हैं कि मेसी एक बार फिर टीम को खिताबी जीत दिलायें। मेसी अभी एमएलएस क्लब इंटर मियामी की ओर से रहे हैं। उन्होंने कहा, “विश्व कप खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक अलब अनुभव होता है और मैं जरूर खेलना चाहूंगा पर मैं अगले साल प्री-सीजन शुरू होने पर देखूंगा कि मेरा शरीर इसके लिए तैयार है या नहीं। अगर मैं टीम के लिए उपयोगी दिखा तो ही मैं खेलना चाहूंगा। ”
इस स्टार खिलाड़ी ने एक बार फिर विश्वकप को बरकरार रखने का प्रयास टीम करना चाहेगी। जिसमें शामिल रहना एक बड़ा अनुभव होगा। 38 साल के इस खिलाड़ी ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम के साथ खेलना हमेशा एक ही मेरा सपना रहा है।”
मेसी ने साल 2004 में 17 साल की उम्र में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की ओर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से होते हुए साल 2023 में इंटर मियामी में पहुंच गये। मेसी के नाम 195 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 114 गोल हैं।


राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा