मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव
सिंधी पंचायत ने मेधावी छात्रों को दी डिजिटल उड़ान
पहला ऐसा आयोजन जब पंचायत ने प्रतिभावान बच्चों को दिया हो लैपटॉप
डॉ. माधव हसानी और डॉ. राकेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद
इंदौर। इंदौर में शिक्षा और समाज सेवा का एक प्रेरणादायक संगम देखने को मिला, जब सिंधी समाज ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की राह को मजबूत करने का प्रयास किया। खास बात यह है कि यह पहला ऐसा आयोजन है जब किसी पंचायत ने प्रतिभावान बच्चों को लेपटॉप वितरित किये। यह आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दे गया। स्वर्गीय नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।इंदौर में पूज्य जेकबाबाद जिला सिंधी पंचायत द्वारा समाजसेवी श्री नंदकुमार कस्तूरीजी की स्मृति में मेधावी छात्र सम्मान एवं लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11:30 बजे माणिक बाग रोड स्थित पंचायत परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शुरूआत में सभी ने स्वल्पाहार किया उसके बाद कार्यक्रम की शुभारम्भ हुआ। लालचंद टी वाधवानी ने गायत्री मंत्र का वाचन किया। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाना था, ताकि वे अपने सपनों को नई दिशा दे सकें। इसके अलावा 135 प्रतिभाशाली छात्रों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
मुख्य अतिथियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. माधव हसानी और डॉक्टर राकेश शर्मा उपस्थित रहे। जेकबाबाद जिला सिंधी ट्रस्ट के सचिव वासुदेव हरगुनानी और उपाध्यक्ष डॉक्टर गोपालदास परियानी की ओर से डॉ. माधव हसानी और डॉक्टर राकेश शर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर के पांच प्रतिष्ठित समाजसेवियों मनोहर नागपालजी इंजीनियर, अजय वर्माजी शिक्षाविद, सुदीप शेरवानीजी, मनीष देवनानीजी और रमेश मूलचंदानीजी का भी शॉल, श्रीफल एवं ट्रॉफी देकर से सम्मानित किया गया। इनका समाज में उत्कृष योगदान के चलते उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच राजा मांधवानी, अध्यक्ष डॉ. जय कुमार परियानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपचंद चावला, स्वर्गीय नंदकुमार कस्तूरीजी के पुत्र हरीश कस्तूरी, प्रवक्ता मंशाराम राजानी, सहसचिव राकेश पंजवानी के साथ-साथ अन्य पंचायत के प्रमुख उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। डॉक्टर राकेश शर्मा ने सभी बच्चों को बताया कि बच्चों को अपने माता पिता की बातों को मानना चाहिए। मां बाप कभी बच्चों का अहित नहीं सोचते। मां बाप कभी थप्पड़ भी मार दे तो उससे सीख लेना चाहिए और उनका प्यार समझना चाहिये। माता पिता हमेशा अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। मां बाप की बातों को मानना चाहिए और उनके बताये रास्ते पर ही चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पूज्य जेकबाबाद जिला सिंधी पंचायत के महासचिव श्री कमल कस्तूरी ने किया और कार्यक्रम के संयोजक दीपचंद चावला रहे। अंत में सभी ने एक साथ भोजन किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
जनसेवा को समर्पित रहा सारा जीवन
गौरतलब है कि स्वर्गीय नंदकुमार कस्तूरी का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उनके इसी आदर्श को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह कार्यक्रम यह संदेश देता है कि जब समाज एकजुट होकर शिक्षा को बढ़ावा देता है, तो वह न केवल बच्चों का भविष्य संवारता है, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।


राज्य में टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के संबंध में उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित
प्रदेश सरकार राजस्थान को ‘हेल्थ डेस्टिनेशन’ बनाने के लिए संकल्पबद्ध: पटेल