अस्पतालों को बड़ी राहत, NABH प्रमाणन के लिए मिला अतिरिक्त समय
भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों को बड़ी राहत मिली है. सरकार ने NABH सर्टिफिकेट लेने के लिए 6 महीने का और समय दिया है. अब आयुष्मान से बाहर हुए अस्पतालों में मरीजों का इलाज पहले की तरह आयुष्मान कार्ड से इलाज हो सकेगा. स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर अस्पतालों को एंट्री लेवल और फुल NABH सर्टिफिकेट लेना होगा.
विस्तार न्यूज की खबर पर फैसला
दरअसल, प्रदेश के 126 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद आयुष्मान कार्ड धारकों को इन अस्पतालों में इलाज की सेवा नहीं मिल रही थी, जिस वजह से वे परेशान थे. विस्तार न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. ‘द एडिटर शो’ में पीड़ितों के दुख दर्द को दिखाया. इसके बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए NABH सर्टिफिकेट लेने की अवधि बढ़ा दी है.
CM मोहन यादव ने क्या कहा?
इस बारे में सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान योजना से बाहर हुए अस्पतालों के लिए बड़ा निर्णय लिया है. हमारे अस्पतालों के पास NABH नहीं है तो क्या हुआ, अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मरीजों का सेवा करते रहेंगे. NABH सर्टिफिकेट लेने सरकार ने अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है. उन्होंने आगे कहा कि जिस अस्पताल में जहां भी चिकित्सक बैठे हैं, वह मरीजों की मदद ही तो कर रहे हैं. उन्हें मरीजों का सेवा करने दिया जाए.
क्या है पूरा मामला?
एमपी के 126 अस्पतालों के पास NABH सर्टिफिकेट ना होने पर उन्हें आयुष्मान योजना से हटा दिया था. नोटिस देकर इस बारे में जानकारी भी दी गई थी. इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 398 अस्पतालों में से 126 अस्पताल हैं. NABH यानी National Accreditation Board For Hospitals And Healthcare Providers, अस्पतालों को ये सर्टिफिकेट गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रमाण के लिए दिया जाता है.


उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव