शहीद पायलट ऋषिराज को अंतिम विदाई, मंत्री जोराराम कुमावत ने दी श्रद्धांजलि
जयपुर, 10 जुलाई। शहीद पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज को अंतिम विदाई देने गोपालन, डेयरी, पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत उनके पैतृक गांव पाली जिले के सुमेरपुर स्थित खिंवादी गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
चूरू जिले में गत 9 जुलाई को क्रेश हुए भारतीय वायु सेना के जगुआर फाइटर जेट हादसे में पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज (23 वर्ष) शहीद हो गये थे। उनका सम्पूर्ण सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर पाली जिला कलेक्टर श्री एल एन मंत्री ,पुलिस अधीक्षक श्री चुनाराम जाट, उपखण्ड अधिकारी श्री कालुराम कुम्हार, सैन्य अधिकारी, पुलिस प्रशासन, परिजन व ग्रामवासी मौजूद थे।


कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।