किसान सम्मान निधि: सीकर जिले के 2.72 लाख किसानों को बड़ी राहत, तहसीलवार आंकड़े जल्द
केन्द्र सरकार की ओर से खेती पर निर्भर किसानों के लिए शुरू प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। सरकार की ओर से किसानों के सम्मान के लिए 20 वीं किस्त इस सप्ताह जारी करने की तैयारी की जा रही है।
योजना में ई-केवाईसी और भू-अधिकार सत्यापन किया जा रहा है। अच्छी बात है कि योजना के तहत सीकर जिले के करीब 2.75 लाख किसानों के खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सीकर जिले में दांतारामगढ़ क्षेत्र के 57,000 से ज्यादा किसान इस राहत का सीधा लाभ उठाएंगे।
गौरतलब है कि छोटे किसान बीज, खाद, कीटनाशक और दूसरी जरूरी कृषि जरूरतों के लिए साहूकारों के चंगुल में नहीं फंसे इसके लिए पीएम किसान योजना 2019 में शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष तीन किस्तों में 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
योजना के तहत प्रदेश में करीब 82 लाख किसानों के खातों में 16,400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। कृषि प्रधान जिले में अब तक पीएम-किसान योजना के तहत 500 करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर हो चुकी है।
आंकड़ों के अनुसार जयपुर जिले में अब तक 4.6 लाख किसान, सीकर जिले में 2.75 लाख, झुंझुनूं में 2.2 लाख, नागौर जिले में 5.1 लाख और भरतपुर में 3.8 लाख से ज्यादा किसानों को किस्त के रूप में लाभान्वित किया जा चुका है।
फैक्ट फाइल
तहसील----------किसानों की संख्या
दांतारामगढ़-------58012
धोद------------35655
फतेहपुर---------12463
खंडेला----------28352
लक्ष्मणगढ़--------33743
नेछवा-----------3930
नीमकाथाना-------27083
पाटन-----------14358
रामगढ़ शेखावाटी--14028
रींगस-----------2127
श्रीमाधोपुर--------50275
सीकर-----------17671
सीकर ग्रामीण-----8206
इनका कहना है
जिले में करीब दो लाख 75 हजार किसानों ने इकेवाईसी करवा ली है। सम्मान निधि की किस्त जारी होते ही खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
– महेन्द्रपाल सिंह, उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सीकर


बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार