अलवर में विवाहिता का अपहरण और गैंगरेप: 11 दिन तक बंधक बनाकर किया यौन शोषण
राजस्थान के अलवर से विवाहित महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ चलती गाड़ी में सात दरिंदों ने गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को 11 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे. पीड़िता घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया.
ऐसे में पीड़िता और उसके परिजन कोर्ट पहुंचे. फिर कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई. पीड़िता ने बताया कि वो 25 अप्रैल 2025 की रात करीब 9 बजे शौच के लिए बाहर गई थी. इस दौरान बोलेरो में सवार करीब सात लोगों ने उसको बंधक बना लिया. आरोपी जबरन उसको पनियाला रोड के पास ले गए. वहां गाड़ी में ही सभी आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
विरोध किया तो मुंह में ठूसा कपड़ा
जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे 11 दिन तक बंधक बनाकर रखा और लगातार दुष्कर्म करते रहे. इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. 11 दिन बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए.
किसी तरह से पीड़िता पहुंची अपने घर
इसके बाद किसी तरह से पीड़िता अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिवार के लोग खासे डर गए. फिर कुछ समय बाद परिवार के लोग और पीड़िता घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया और पीड़िता को उल्टा भगा दिया.
ऐसे में पीड़िता और उसके परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश पर 2 जून 2025 को पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी अभी फरार हैं. वहीं पीड़िता न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है.


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर