जैसलमेर पुलिस का अभियान रंग लाया, 42 हजार के नकली नोट जब्त
जैसलमेर : जैसलमेर पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। रामदेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 84 जाली नोट बरामद किए। बरामद नोटों की कीमत 42 हजार रुपये है।
जानकारी के अनुसार 20 अगस्त 2025 को रामदेवरा थानाधिकारी महादेव गोदारा को सूचना मिली कि कस्बे में एक युवक प्रसाद की दुकान पर नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार और वृत्ताधिकारी भवानी सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रामनिवास गोदारा (23) पुत्र गोवर्धनराम निवासी नापासर, बीकानेर को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 500-500 रुपये के दो जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में रामनिवास ने बताया कि उसके साथी भजनाराम विश्नोई (35) पुत्र रामूराम निवासी मतोड़ा, फलौदी के पास और नकली नोट हैं। पुलिस ने दबिश देकर भजनाराम को भी गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 500 रुपये के 82 जाली नोट बरामद हुए।
दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे मजदूरी का काम करते हैं लेकिन नकली नोट चलाकर जल्दी पैसा कमाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन नोटों की सप्लाई कहां से हो रही थी और नेटवर्क कितना फैला हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस नकली नोटों से जुड़े आरोपियों को दबोच चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने कहा कि जिले में नकली मुद्रा कारोबार किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। जांच के जरिए नेटवर्क और सप्लाई चेन का पूरा खुलासा किया जाएगा। इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी महादेव गोदारा, एएसआई कमल सिंह, दईदान सिंह, कांस्टेबल सुभाष चंद्र, रामनारायण, जसाराम, भगवानदास, श्यामलाल, हनुमानाराम, भीमराव सिंह और हजार सिंह शामिल रहे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी