फ्रॉड केस की जांच तेज, कुंद्रा के विश्वासपात्र पर पुलिस की नजर
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए हैं। उनपर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के का आरोप है, जिस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। अब इस केस में EOW ने उनके एक करीबी को समन भेजा है, जो उनके प्रबंधन को संभालता है। चलिए जानते हैं आखिर कौन है वो।
25 सितंबर को होगी पूछताछ
मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल राजेंद्र भुटाडा को समन भेजा है। इस मामले में उनसे 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी।
अभी तक क्या हुआ?
ईओडब्ल्यू ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बीते दिनों लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि दोनों की यात्रा का विवरण मिल सके। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की थी कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। अब आए दिन इस खबर पर नई-नई अपडेट आ रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये लगाए थे। उनका इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद पर खर्च कर लिए।


RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये
अमेरिका-इस्राइल संघर्ष के बीच ईरान की सफाई, पड़ोसी देशों से दुश्मनी नहीं
साली को रंग लगाने से मना करने पर भड़का पति, पत्नी से मारपीट
हल्की भूख में काम आएंगे ये क्विक और स्वादिष्ट स्नैक्स
अहमदाबाद स्टेडियम में होगा फाइनल, उससे पहले फैंस ने की नजर उतारने की रस्म
ईरानी जहाज IRIS लावन की भारत में एंट्री पर उठे सवाल, जयशंकर ने दी सफाई
बचा हुआ खाना बनेगा नया स्वाद, जानें खास रेसिपी
कैफ पर टिप्पणी कर घिरे आमिर सोहेल, गांगुली का नाम भी आया बीच में
रंगों के त्योहार पर सही कपड़े चुनना जरूरी, इन आउटफिट से रहें दूर
वार्डरोब में पड़े पुराने आउटफिट को ऐसे बनाएं फैशनेबल