Indore News: डायल-112 ड्राइवर पर पालतू कुत्ते से हमला, FIR दर्ज
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डायल-112 में कार्यरत एक ड्राइवर ने दो लोगों पर जानबूझकर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता शुभम पिता धनेन्द्र पांडे, निवासी मालवीय नगर, डायल-112 वाहन में ड्राइवर के रूप में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह परदेशीपुरा क्षेत्र में शासकीय बंगले के पास खड़ी अपनी बाइक लेने जा रहे थे। तभी धन्नालाल मेडा और सुनील मेडा, जो परदेशीपुरा पुलिस लाइन के पास रहते हैं, ने अपने पालतू कुत्ते को उन पर छोड़ दिया। कुत्ते ने शुभम के दोनों हाथों और पीठ पर काट लिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।
घटना के दौरान शुभम ने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद आरोपियों से शिकायत करने पर विवाद और बढ़ गया।


शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
ओवरटेक करने की कोशिश बनी मौत का कारण, एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर
टैंकर हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप और अफरा-तफरी