भारत की नजर इतिहास पर, न्यूजीलैंड से फाइनल में बड़ी टक्कर
टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में कभी मेजबान टीम चैंपियन नहीं बनी है।
इसे आप श्राप कहें या दुर्भाग्य कहें या फिर तिलिस्म, जो अब तक नहीं टूट सका है। हालांकि, अगर टीम इंडिया चैंपियन बनती है तो यह तिलिस्म भी टूट जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में पहली बार कोई मेजबान देश चैंपियन बनेगा। आइए अब तक रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं-
2007: टी20 विश्वकप के पहले संस्करण यानी 2007 में दक्षिण अफ्रीका मेजबान था, लेकिन टीम सुपर-8 राउंड से ही बाहर हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल और खिताब अपने नाम किया था।
2009: इंग्लैंड 2009 में टी20 विश्वकप का मेजबान था। हालांकि, टीम सुपर-8 राउंड में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
2010: वेस्टइंडीज ने 2010 में टी20 विश्वकप की मेजबानी की थी। हालांकि, स्टार्स से सजी टीम सुपर-8 में ही हारकर बाहर हो गई थी। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
2012: श्रीलंका को 2012 में टी20 विश्वकप की मेजबानी दी गई थी। संगकारा और जयवर्धने जैसे स्टार्स से सजी टीम फाइनल में तो पहुंची, लेकिन वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली। 2026 में भारत से पहले सिर्फ श्रीलंका ही ऐसी टीम है, जो मेजबान होते हुए फाइनल में पहुंच पाई है।
2014: बांग्लादेश को 2014 में टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली थी। हालांकि, टीम सुपर-10 में ही हारकर बाहर हो गई थी। श्रीलंका और भारत फाइनल में पहुंचे और श्रीलंका की टीम ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
2016: भारत को 2016 टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली थी। टीम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर बाहर हो गई थी। बाद में वेस्टइंडीज टीम ही चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी।
2021: 2021 में पहले तो भारत मेजबान था, लेकिन कोविड की वजह से यूएई और ओमान में मैचों को शिफ्ट किया गया। यूएई और ओमान की टीमें ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थीं। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
2022: ऑस्ट्रेलिया को 2022 टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली, लेकिन टीम सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका को 2024 टी20 विश्वकप की मेजबानी मिली थी। हालांकि, दोनों टीमें सुपर-8 राउंड में ही हारकर बाहर हो गई थी। फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
2026: इस बार भारत और श्रीलंका मेजबान हैं। हालांकि, श्रीलंका की टीम सुपर-8 राउंड में बाहर हो गई। वहीं, भारत श्रीलंका के बाद बतौर मेजबान फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है। भारत के पास इस तिलिस्म को तोड़ने का मौका है। अगर टीम चैंपियन बनी तो इतिहास रच देगी।


दो साल डिटेंशन में रहने के बाद दीपाली दास को मिली भारतीय नागरिकता
सिर्फ 5 मिनट में पाएं नेचुरल ब्यूटी, जानिए आसान तरीके
ज्यादा स्किन केयर भी बन सकती है नुकसान की वजह, जानिए ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम
महिला सशक्तिकरण पर सीएम साय का खास कार्यक्रम, सुनेंगे सफलता की कहानियां
स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी,कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें अफवाह, डीलर्स एसोसिएशन ने दी सफाई
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये
अमेरिका-इस्राइल संघर्ष के बीच ईरान की सफाई, पड़ोसी देशों से दुश्मनी नहीं