उदयपुर के अंबेरी में भीषण सड़क हादसा, विधायक समेत तीन घायल
उदयपुर: राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब वह राजसमंद से उदयपुर आ रही थीं। अंबेरी के पास उनकी कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया, जिससे गंभीर दुर्घटना हो गई।
हादसे में विधायक दीप्ति माहेश्वरी को पसली में गंभीर चोट आई है, साथ ही हाथ और पैर पर भी चोटें लगी हैं। उनके साथ कार में मौजूद निजी सहायक जय कनोजिया और ड्राइवर बबलू भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर पर चोट आई है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। उधर टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं सुखेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई और आगे की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दिप्ती माहेश्वरी को देर रात अस्पताल लाया गया था उनको चेस्ट में इंजरी हुई है, इस कारण चेस्ट ट्यूब लगाई गई है। चेस्ट में चोट के कारण खराब खून को बाहर निकालने के लिए चेस्ट ट्यूब लगाई है। हालांकि दिप्ती माहेश्वरी खतरे से बाहर है वह अपने परिजनों और डॉक्टर से बातचीत कर रही है।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर