कई जिलों में गिरे ओले, तापमान में आई गिरावट
जयपुर|बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इसके कारण सुबह-शाम मध्यम ठंडक और दिन में हल्की सर्दी महसूस की गई।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पारा सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे सुबह-शाम की ठंड भी कम हो जाएगी और दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि कई जिलों में दोपहर तक आंशिक बादल रहे।जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और धौलपुर सहित कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ। वहीं, गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी और बाड़मेर में दर्ज किया गया।सुबह-शाम ठंडक का असर स्पष्ट रहा और अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अलवर और फतेहपुर में दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक, अब अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम की ठंडक में कमी आएगी।


“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।