स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी,कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
कटनी। शनिवार को कटनी रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया, यहां पर कोयले से लदी एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. यह घटना न्यू कटनी जंक्शन (NKJ) और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास हुई. इस घटना से उस रूट के कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं. जैसे ही इस घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली तो मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी के डब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है।
शहडोल से कटनी की तरफ आ रही थी ट्रेन
ये मालवाहक ट्रेन शहडोल से कोयला लेकर कटनी की तरफ आ रही थी, जबलपुर से रेलवे टीम को बुलाया गया जो कि डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम कर रही है साथ ही पटरियों पर फैले कोयले को भी हटाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द रूट पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जा सके. वहीं इस हादसे में पटरी के टूटने की भी सूचना मिल रही है।
300 कर्मचारी काम में जुटे
फिलहाल मौके पर लगभग 300 रेल कर्मचारी ट्रेन यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए जुटे हुए हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कटनी जंक्शन से दमोह और सागर जाने वाली यात्री ट्रेनें अभी प्रभावित हैं. ट्रैक पूरी तरह से साफ होने में लगभग ढाई से तीन घंटे लग सकते हैं।
डीआरएम जायजा लेने पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए कमल तलरेजा डीआरएम, जबलपुर मंडल स्वयं मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उनके निर्देशन में ट्रैक बहाली का काम तेजी से कराया जा रहा है।
कटनी साउथ से जाने वाली ट्रेनें प्रभावित
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते कटनी–बिलासपुर रेलखंड के साथ ही कटनी साउथ से बिलासपुर की ओर जाने वाला रेल मार्ग भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस हादसे का असर यात्री और मालगाड़ियों के संचालन पर पड़ा है। करीब आधा दर्जन यात्री ट्रेनों और दो दर्जन से अधिक मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्गों से चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द से जल्द ट्रैक को बहाल कर रेल यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार