Gautam Gambhir ने इंग्लैंड दौरे के लिए की खास पिच की डिमांड
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होना है। इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल की नजरें इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने पर होगी।
पहला टेस्ट जो कि 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाना है, उसकी पिच को लेकर कोच गंभार ने क्यूरेटर से खास डिमांड की है। बेकेनहम काउंटी ग्राउंड के मुख्य क्यूरेटर जोश मार्डन ने इस बात का खुलासा किया है।
Gautam Gambhir ने पिच क्यूरेटर से की खास डिमांड
दरअसल, रेवस्पोर्ट्स रिपोर्ट के अनुसार, बेकेनहम काउंटी ग्राउंड के मुख्य क्यूरेटर जोश मार्डन ने खुलासा किया कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने आगामी इंग्लैंड दौरे की तैयारी के बारे में स्पष्ट संदेश दिया था कि हमें एक अच्छी पिच चाहिए।
बता दें कि भारतीय टीम हेडिंग्ले लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ये दिग्गजों के बिना पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज हैं, जिससे एक नए युग की शुरुआत होगी।
इस टेस्ट सीरीज से पहले गंभीर और कोचिंग स्टाफ ने पिच क्यूरेटर मार्डन से बात की और पिच स्थितियों के बारे में एक स्पष्ट संदेश भेजा। उनकी मांग सीधी थी कि एक अच्छी पिच जो न तो बहुत सपाट हो और न ही बहुत हरी हो।
वहीं, मार्डन ने रेवस्पोर्ट्ज को बताया कि गंभीर ने ऐसी पिच की डिमांड की है जो गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए समान परिस्थितियां प्रदान कर सके, इसलिए उन्होंने घास की मोटाई, नेट की चौड़ाई और लंबाई बढ़ाई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया द्वारा मौजूदा समय में इस्तेमाल किए जाने वाली पिचों पर हमारी सामान्य सफेद गेंद की सतहों की तुलना में थोड़ी ज्यादा घास है। यह एक संतुलन पिच है।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार-
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।


रंगों के त्योहार पर प्रशासन अलर्ट, ओपीडी रहेगी बंद; मेट्रो और बिजली सेवाओं के लिए निर्देश
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन