राजस्थान SI भर्ती का भविष्य आज तय! हाईकोर्ट में सरकार देगी जवाब, लाखों अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज
SI Exam: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा-2021 (SI Exam) मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस भर्ती को लेकर कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने पहले राज्य सरकार को इस मामले में अंतिम निर्णय लेने के लिए 26 मई 2025 तक की समय सीमा दी थी। लेकिन सरकार ने अंतिम निर्णय नहीं लिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने आज के दिन सुनवाई तय की थी।
जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। ऐसे में आज सरकार कोर्ट में अपना रुख स्पष्ट कर सकती है। आज की सुनवाई में कोर्ट सरकार से स्पष्ट जवाब मांग सकता है कि क्या भर्ती रद्द होगी या कोई अन्य समाधान निकाला जाएगा। सभी की निगाहें आज के कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
यह मामला गहलोत राज में आयोजित हुई एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक से जुड़ा है। इस मामले में एक पक्ष लगातार भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहा है। जिसे लेकर राज्य सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी ओर, कई ईमानदार अभ्यर्थियों का तर्क है कि पूरी परीक्षा रद्द करना उनके साथ अन्याय होगा। क्योंकि उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा दी।गौरतलब है कि इस मामले में एसओजी ने अब तक कुल 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 50 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर (एसआई), 24 पेपर लीक गिरोह के सदस्य (जिनमें दो पूर्व आरपीएससी सदस्य) और अन्य संदिग्ध शामिल हैं। कुछ अन्य संदिग्ध अभी भी जांच के दायरे में हैं।


बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार