स्कूल में अचानक गिरी बच्ची, डॉक्टर्स ने बताया कार्डियक अरेस्ट, बच्चों के दिल की सेहत पर मंथन
सीकर के दांतारामगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में नौ साल की छात्रा की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। बच्ची स्कूल में इंटरवल के दौरान टिफिन खोल रही थी, तभी अचानक जमीन पर गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत सामान्य बताई गई। लेकिन जब उसे रेफर कर सीकर ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, प्राची कुमावत (9) दांतारामगढ़ के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। बुधवार को रोज की तरह स्कूल आई थी। सुबह करीब 11 बजे इंटरवल हुआ, सभी बच्चे क्लास में खाना खा रहे थे। तभी प्राची टिफिन खोलते वक्त अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उसका खाना जमीन पर बिखर गया। क्लास में मौजूद बच्चों ने तुरंत टीचर को सूचना दी।
टीचर्स ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
स्कूल स्टॉफ ने बिना देर किए बच्ची को दांतारामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. आरके जांगिड़ के अनुसार, बच्ची को बेहोशी की हालत में लाया गया था। जांच में सामने आया कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। प्राथमिक इलाज के बाद जब बच्ची की हालत थोड़ी बेहतर हुई तो डॉक्टर ने उसे सीकर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों को नहीं थी किसी बीमारी की जानकारी
बच्ची के दादा रामेश्वर कुमावत ने बताया, प्राची पूरी तरह स्वस्थ थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी। वह रोजाना स्कूल जाती थी और पढ़ाई में भी अव्वल थी। परिजनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी कम उम्र में दिल का दौरा पड़ सकता है। प्राची के पिता पप्पू कुमार गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। परिवार में उसकी मां, छोटा भाई और दादा-दादी हैं।


राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर