सांसद बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन कटा: 6 साल से बकाया था बिल, राजनीतिक बदले का आरोप
नागौर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नागौर आवास का बिजली कनेक्शन बुधवार शाम को डिस्कॉम ने काट दिया। डिस्कॉम के नागौर एक्सईएन सुल्तानसिंह ने बताया कि सांसद के निवास पर उनके भाई प्रेमसुख बेनीवाल के नाम से बिजली कनेक्शन लिया हुआ था, जिसके बिल के करीब 11 लाख रुपए बकाया हो गए थे, जिसको लेकर कनेक्शनधारी को नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने बिल जमा नहीं कराया, जिसके कारण बुधवार को उनका कनेक्शन काट दिया।
गौरतलब है कि सांसद हनुमान बेनीवाल पिछले काफी समय से जयपुर में एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इसके चलते उनका परिवार भी जयपुर ही है। जानकारी में आया कि कनेक्शन काटने के दौरान परिवार को कोई सदस्य घर में नहीं था, केवल एक नौकर था।
कुछ माह पूर्व भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने सांसद व उनके भाई नारायण बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन बकाया होने का मुद्दा उठाया था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नारायण बेनीवाल के घर का बकाया बिल जमा हो गया, लेकिन सांसद के घर का बिल जमा नहीं हो पाया, इसके चलते कार्रवाई की गई है।


बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार