शिक्षा मंत्री ने जोधपुर में किया किसानों से संवाद
जयपुर। शिक्षा मंत्री व जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर जिले की चामू तहसील के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों एवं किसानों से सीधे संवाद कर उनकी बातों को सुना और हर संभव सहयोग व स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।
दिलावर ने मकानों एवं खेतों की स्थिति देखी और राहत कार्यों की गति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था की जाए तथा जल निकासी के लिए एक दीर्घकालीन योजना तैयार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और शीघ्र ही स्थाई समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बरसाती बीमारी से बचाव एवं जल भराव वाले क्षेत्रों मैं कैम्प लगाकर व टीम भेजकर मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गए।


दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा