पाकिस्तानी क्रिकेटर के एक सवाल पर झल्ला गए थे Dilip Doshi
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के आखिरी दिन से पहले क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर सामने आई। पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोषी का 77 साल की उम्र में लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से लंदन में ही रह रहे थे।
बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय दिग्गज के निधन पर शोक जताया है। इतना ही नहीं हेडिंग्ले टेस्ट में दोनों टीम काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरीं। दोनों टीमों ने 1 मिनट का मौन भी रखा।
गावस्कर ने सुनाया था किस्सा
दिलीप दोषी और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बीच मैदान पर अक्सर कहासुनी देखने को मिलती थी। दिलीप दोषी से जुड़ा एक किस्सा बहुत मशहूर है। इसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कपिल शर्मा शो पर सुनाया था।
अक्सर रूम नंबर पूछते थे
मियांदाद अक्सर मैच के दौरान दोषी से उनका रूम नंबर पूछते थे। शो में गावस्कर ने बताया था, मियांदाद शॉट खेलने के बाद दिलीप के पास जाते और उनसे पूछते, 'ऐ तेला लूम नंबर क्या है'। मियांदाद की आवाज में थोड़ा हकलापन था ऐसे मे वह रूम को लूम बोलते थे। जब जावेद ने काफी देर तक दोषी से यह सवाल किया तो अंत में उन्होंने पूछ ही लिया कि जानकार क्या करेगा। इस पर मियांददा ने कहा, वहां भी फील्डर लगा लो वहां तक सिक्स मारूंगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट में दोषी का प्रदर्शन
- दिलीप दोषी ने सितंबर 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में टेस्ट डेब्यू किया था।
- उन्होंने अपने करियर में खेले 33 टेस्ट की 55 पारियों में 114 विकेट चटकाए।
- इस दौरान दोषी की औसत 30.71 की इकोनमी 2.25 की रही।
- टेस्ट में उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया।
- इतना ही नहीं अपने करियर में खेले 15 वनडे में उन्होंने 22 शिकार किए थे।
- 4/30 एकदिवसीय में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।


आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
युद्ध के असर से यात्रा प्रभावित: मध्य प्रदेश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों में चिंता
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
चुनावी बयानबाजी तेज़: बीजेपी ने आप पर पंजाब और दिल्ली में वादाखिलाफी का आरोप लगाया